फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तीन युवकों की मौत से जरईकलां गांव में मातम

तीन युवकों की मौत से जरईकलां गांव में मातम

Mon, 19 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
तीन युवकों की मौत से जरईकलां गांव में मातम
तीन युवकों की मौत से जरईकलां गांव में कोहराम
विज्ञापन

सुल्तानपुर। हलियापुर के जरईकलां गांव में रविवार को विकास सिंह की बारात को लेकर गांव में हर कोई खुश था। हंसी-खुशी बारात भी दुल्हन लाने के लिए निकली थी, लेकिन किसी को भी यह भान नहीं था कि बारात में शामिल होने के लिए घर से निकले तीन युवकों का यह आखिरी सफर होगा। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई। देर रात मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सोमवार को गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। हालत यह थी कि हर आंखें नम और जुबां खामोश थी।

सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कलां गांव निवासी साहब बक्स सिंह के बेटे विकास की शादी फैजाबाद जिले में खंडासा क्षेत्र के रायपट्टी गांव की एक लड़की के साथ तय थी। रविवार को गांव के लोग विकास की बारात जाने की तैयारी में थे। शाम को बारात विदा हुई तो हर कोई दुल्हन आने का इंतजार करने लगा। देर शाम गांव के ही प्रवीण सिंह उर्फ प्रिंसू, सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू और अनिरुद्ध सिंह एक बाइक से बारात में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


बारात से लौटते समय फैजाबाद जिले में खंडासा क्षेत्र के सतनापुर के पास शारदा नहर पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर नगर में जा गिरी। हादसे में सूर्य प्रकाश उर्फ गुड्डू व प्रवीण सिंह प्रिंसू की मौके पर ही मौत हो गई। अनिरुद्ध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिरुद्ध की ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अनिरुद्ध के शव को परिवारीजन लेकर रात में ही घर आ गए और सोमवार की सुबह निजी बाग में अंतिम संस्कार कर दिया जबकि सूर्य प्रकाश उर्फ गुड्डू व प्रवीण सिंह का शव देर शाम गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के बाद इकलौते बेटे की हुई असामयिक मौत
जरईकलां निवासी प्रवीण सिंह उर्फ प्रिंसू के पिता कृपाशंकर सिंह की 10 वर्ष पूर्व नदी में डूबने से मौत हो गई थी। उसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी प्रवीण पर थी। परिवार में मां प्रतिभा सिंह, बड़ी बहन दीपा सिंह (19) के साथ ही दिव्यांग छोटी बहन डिंपल (16) है। बड़ी बहन की शादी भी तय हो चुकी थी। घर में सब बेहद खुश थे। रविवार रात प्रवीण की मौत से सारी खुशियां खाक में मिल गईं।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
जरईकलां निवासी देवता प्रसाद सिंह के परिवार में अनिरुद्ध सिंह सबसे छोटा बेटा था जबकि बड़ा बेटा कुलदीप सिंह उर्फ संजय, निरंकार सिंह, अनूप सिंह हैं। पिता ने अनिरुद्ध की शादी फैजाबाद जिले के सुखारा गांव की लड़की के साथ एक वर्ष पूर्व की थी। अनिरुद्ध की मौत से पत्नी प्रतिभा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।


बच्चों से छिना पिता का साया
जरईकलां गांव निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ गुड्डू के परिवार में पत्नी संगीता के साथ ही बेटी प्राची (15), और बेटा सौरभ (10) है। सूर्य प्रकाश की मौत से परिवार उजड़ गया। सूर्य प्रकाश की मौत से जहां दो बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया, वहीं पत्नी की मांग उजड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed