फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Climbed onto a moving truck, cut the tarpaulin, and stole 32 sound system units.

Kannauj News: चलते ट्रक पर चढ़कर तिरपाल काटा, 32 साउंड सिस्टम चोरी

Tue, 27 Oct 2026 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Climbed onto a moving truck, cut the tarpaulin, and stole 32 sound system units.
तालग्राम। नोएडा से कानपुर जा रहे ट्रक से चोरों ने तिरपाल व साउंड सिस्टम पार कर दिए। चालक की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे तालग्राम निवासी ट्रक चालक विजय कुमार ने बताया कि वह 13 अक्तूबर को नोएडा की एक कंपनी से 247 पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस साउंड सिस्टम) से भरे डिब्बों को लेकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में घर होने के कारण वह छिबरामऊ से होकर आ रहा था। तभी 14 अक्तूबर की रात 11 बजे छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर पलिया गांव के पास चोर चलते ट्रक पर चढ़ गए।
विज्ञापन

चोरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर साउंड सिस्टम के 32 डिब्बे चोरी कर लिए। कानपुर पहुंचने पर कंपनी का माल कम निकला तो छानबीन की। सड़क पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से चोरी की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed