फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दिनदहाड़े एल एंड टी फाइनेशियल सर्विसेज के कर्मचारियों को गोली मारकर लूट

दिनदहाड़े एल एंड टी फाइनेशियल सर्विसेज के कर्मचारियों को गोली मारकर लूट

Tue, 11 Jun 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े एल एंड टी फाइनेशियल सर्विसेज के कर्मचारियों को गोली मारकर लूट
एलएंडटी के अधिकारियों को गोली मार लूटे 16 लाख
विज्ञापन


सुल्तानपुर। एल एंड टी फाइनेंशियल सर्विसेज के अधिकारियों को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 16 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। फायरिंग के दौरान उप प्रबंधक को गोली लग गई, जबकि लूट का विरोध कर रहे मैनेजर को बदमाशों ने असलहे के बट से मारकर लहूलुहान कर दिया।

गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उप प्रबंधक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लूट की सूचना मिलने के बावजूद चांदा कोतवाल एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित की हैं। दूसरी तरफ शाम को एडीजी ने भी घटना स्थल का मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर रोड पर एल एंड टी फाइनेंशियल सर्विसेज का दफ्तर है। कार्यालय में सुनील मौर्य पुत्र हरिश्चंद्र मौर्य निवासी लोहिया कोतवाली कटरा मिर्जापुर मैनेजर के पद पर तैनात हैं, जबकि सहायक प्रबंधक के तौर पर मानवेंद्र सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी सुरहा कोतवाली अदलहाट मिर्जापुर काम करते हैं।

दोनों सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वसूले गए 16 लाख 30 हजार रुपये बैग में लेकर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित एसबीआई शाखा में जमा करने जा रहे थे।

दोनों कर्मचारी चांदा कोतवाली क्षेत्र के ही शेरपुर परसरामपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक वे कुछ समझते दोनों युवक रुपये से भरा बैग छीनने लगे।

इसका विरोध सुशील और मानवेंद्र ने किया तो एक बदमाश ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मानवेंद्र सिंह के बाएं हाथ में लगी और वह बाइक के साथ ही नीचे गिर पड़ा।

सुशील मौर्य भी लुटेरों से बैग को बचाने लगा तो दूसरे बदमाश ने असलहे की बट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। दोनों के घायल होने के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर लंभुआ की ओर फरार हो गए।

सुशील ने इसकी सूचना मोबाइल फोन से यूपी 100 के साथ ही चांदा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना देने के एक घंटे बाद चांदा कोतवाल देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी पहुंचाया।

सीएचसी पर मानवेंद्र सिंह की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लूट की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु कुमार, एएसपी ग्रामीण शिवराज मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

शाम को एडीजी राजीव कृष्ण भी घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस बाबत एएसपी ग्रामीण शिवराज ने बताया कि शाखा प्रबंधक सुनील मौर्या की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ 16 लाख 30 हजार रुपये लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

एल एंड टी फाइनेंशियल सर्विसेज के स्थानीय शाखा प्रबंधक सुनील मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को रुपया वसूला गया था, चूंकि शनिवार और रविवार को बैंक बंद था। इसलिए रुपये जमा नहीं हो सके थे। सोमवार को रुपये जमा करने जाते वक्त यह वारदात हो गई।


एडीजी राजीव कृष्ण कुमार ने बताया कि लूट की गंभीर घटना हुई है। कंपनी के कर्मचारियों पर फायरिंग कर 16 लाख 30 हजार रुपये लूटे गए हैं।

अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि हर हाल में लुटेरों को गिरफ्तार किया जाए। इसके लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed