{"_id":"5ced6d22bdec2207657ba634","slug":"15590638917-sultanpur-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की दवा से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झोलाछाप की दवा से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप की दवा से महिला की मौत
सुल्तानपुर। पेट दर्द उठने पर महिला को परिवारीजन लेकर एक झोलाछाप की क्लीनिक पर पहुंचे, जहां झोलाछाप ने महिला को दवा देकर घर भेज दिया। परिवारीजन जैसे ही महिला को लेकर घर पहुंचे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिवारीजन महिला को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज लोगों ने झोलाछाप की क्लीनिक को घेरकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा गांव निवासी गुलाब सिंह की पत्नी दुर्गावती (60) के पेट में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दर्द उठा। परिवारीजन दुर्गावती को लेकर क्षेत्र के उघरपुर चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप की क्लीनिक पर पहुंचे।
विज्ञापन
शकील ने दुर्गावती को दवा के साथ ही ग्लूकोज चढ़ाया। 12 बजे दुर्गावती को कुछ आराम होने पर झोलाछाप ने उन्हें घर भेज दिया। परिवारीजन दुर्गावती को लेकर जैसे ही घर पहुंचे उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिवारीजन दुर्गावती को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत से नाराज परिवारीजन शव लेकर उघरपुर पहुंचे और झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक का घेराव कर लिया।
लोगों की सूचना के बाद एसओ गोसाईगंज विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने तनाव को देखते हुए तत्काल झोलाछाप को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि परिवारीजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। लिहाजा आरोपी को छोड़ दिया गया है।