{"_id":"5bf59d7dbdec2269bb4210da","slug":"151542823293-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल पर चढ़कर दुरुस्त कर रहा था विद्युत लाइन, लग गया करंट
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक पूर्व संविदा कर्मी की बिजली खंभे से गिरकर मौत हो गई। मृतक गांव के ही कुछ लोगों के बुलाने पर बिजली लाइन दुरुस्त करने खंभे पर चढ़ा था। परिवार के लोगों ने गांव के ही दो लोगों पर केस दर्ज करने की मांग की है।
अटरिया इलाके के गोधना गांव निवासी जलालुद्दीन (40) पुत्र असगर पूर्व में संविदा लाइनमैन था। बुधवार को उसके गांव के कुछ लोग आए और जलालुद्दीन से एक बिजली लाइन को दुरुस्त करने को कहा। इस पर वह उनके कहने पर लाइन दुरुस्त करने को खंभे पर चढ़ गया।
उसने कोई शटडाउन नहीं लिया था। इस बीच उसे जबरदस्त करंट लग गया। करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जलालुद्दीन के गिरने पर वहां मौजूद लोग भाग निकले। गांव में कोहराम मच गया। वहां परिवार व गांव के लोग एकत्र हो गए। महिलाएं विलाप करने लगीं। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात की।
विज्ञापन
जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा का कहना है कि मृतक के भाई शहाबुद्दीन ने गांव के ही सुलेमान व गफूर के खिलाफ तहरीर दी है। पॉवर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता मिथिलेश का कहना है कि कोई शट डाउन नहीं लिया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।