{"_id":"6ad914ddaee5ae1889041429","slug":"dispute-over-connecting-an-electrical-wire-youth-shot-sitapur-news-c-102-1-slko1055-166251-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली का तार जोड़ने पर विवाद,युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली का तार जोड़ने पर विवाद,युवक को गोली मारी
Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। बजवापुर गांव में बिजली का तार जोड़ने को लेकर सोमवार रात विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष की तरफ से चली गोली गांव निवासी आलोक को लगी। गोली मारने का आरोप गांव निवासी जितेंद्र कुमार पर है। गोली आलोक के दाहिने बाजू में लगी।
मारपीट में रचित के बाएं कंधे और दाहिने हाथ में भी चोटें आईं। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद आलोक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बजवापुर गांव निवासी रचित कुमार के अनुसार उनके खेत में ट्यूबवेल लगा है। बिजली का तार जोड़ने को लेकर उनका गांव के जितेंद्र कुमार से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे जितेंद्र ने फोन कर गाली-गलौज की और ट्यूबवेल नहीं चलने देने की धमकी दी। विवाद होने पर जितेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया।