फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भूमि विवाद में देवर ने भाभी को धारदार हथियार से काटा

भूमि विवाद में देवर ने भाभी को धारदार हथियार से काटा

Fri, 14 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में देवर ने भाभी को धारदार हथियार से काटा
भूमि विवाद में देवर ने भाभी पर किया धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

अमेठी। भूमि विवाद में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में महिला की गर्दन के साथ ही सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुसाफिरखाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी बदरुद्दीन का परिवार रहता है। बदरुद्दीन ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी का बेटा गयासुद्दीन अपनी पत्नी हकीमुन निशां (36) के साथ रहता है जबकि बदरूद्दीन की दूसरी पत्नी अपने बेटे फरीद के साथ रहती है। शादी के बाद से ही गयासुद्दीन का अपने भाई फरीद से भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर फरीद अपने पिता बदरूद्दीन के साथ खेत में मकान का निर्माण कर रहा था।
विज्ञापन


उस दौरान गयासुद्दीन की पत्नी हकीमुन निशा भी वहां पहुंच गई और अपना भी हिस्सा मांगने लगी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि फरीद ने धारदार हथियार से हकीमुन निशां के गर्दन व सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हकीमुन निशा को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती हकीमुन निशा ने बताया कि उसके देवर फरीद और ससुर बदरूद्दीन व सास बानों ने धारदार हथियार से हमला किया है। कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि महिला पर उसके देवर ने हमला किया है। घटना की तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed