फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लोदी नाला पर बने बन्घे से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

लोदी नाला पर बने बन्घे से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Tue, 07 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लोदी नाला पर बने बन्घे से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
लोदी नाला पर बने बंधे से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन

गौरीगंज। स्थानीय तहसील से गुजरने वाले प्रतापगढ़-लखनऊ रेल ट्रैक पर पुल निर्माण के लिए बनाए गए बंधे से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे परेशान किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम मौके पर पहुंचीं और जेसीबी की मदद से बंधे की अतिरिक्त मिट्टी हटवाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही ठेकेदार को बरसात समाप्त होने से पहले दोबारा बंधा नहीं बनाने की हिदायत दी। पानी निकासी में अवरोध करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

गौरीगंज तहसील के कई गांवों का पानी बरसात के दिनों में लोदी नाले से होकर बहता है। इन दिनों लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के दोहरीकरण के दौरान बन रहे पुल का काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था ने नाले पर बंधा बना दिया। पानी का बहाव बंद होने से तेज बरसात के बीच सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसल जलमग्न होने से नुकसान झेल रहे बरनाटीकर के ग्रामीणों ने रविवार को राकेश सिंह की अगुवाई में डीएम शकुंतला गौतम को समस्या बताई और बंधा खोलवाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम देर शाम अफसरों के साथ लोदी बाबा नाला पहुंच गई। नाले पर बनाए गए बंधे को जेसीबी से हटवाने के साथ डीएम ने ठेकेदार को बरसात समाप्त होने के बाद ही दोबारा बंधा बनाने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि दोबारा पानी का निकास अवरुद्ध करने पर कार्यदायी संस्था को कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed