{"_id":"5ccb343bbdec2206fe05fff4","slug":"131556821051-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार मकान राख, एक मवेशी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग से चार मकान राख, एक मवेशी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से चार मकान जलकर राख
सुल्तानपुर। सदरपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से चार मकान जलकर राख हो गए।
आग की चपेट में आने से एक गाय व दो बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 15 लाख की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर (भुईल का पुरवा) गांव निवासी रामकुमार के घर के पास ही ट्रांसफार्मर लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से निकील और रामकुमार की पशुशाला में आग पकड़ ली।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने रामकुमार के मकान को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की चपेट में अनिल कुमार, रामसंवारे और रघुनाथ के मकान भी आ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक गाय और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई जबकि कई अन्य मवेशी झुलस गए। पीड़ितों की मानें तो आग से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।