{"_id":"5ca3af47bdec22140d56b197","slug":"131554231111-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के जोर पर बाइक व मोबाइल की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के जोर पर बाइक व मोबाइल की लूट
विज्ञापन
तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी
सुल्तानपुर। सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार दोपहर एक युवक से बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया। युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
कादीपुर क्षेत्र के सईदपुर गांव निवासी प्रमोद यादव मंगलवार दोपहर बाइक से अपनी बुआ को उनकी ससुराल अहिरौली थाना मोतिगरपुर पहुंचाने आया था। वहां से लौटते समय प्रमोद को रास्ते में सुमेर का पूरा गांव के पास दो युवकों ने तमंचा दिखाकर उसेरोक लिया। प्रमोद के रुकते ही दोनों युवकों ने उसकी बाइक व मोबाइल फोन सेट लूट लिया। प्रमोद ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने तमंचे की बट से उसकी पिटाई की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।