फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
हादसे में शिक्षक व छात्र की मौत
विज्ञापन

अमेठी। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में शिक्षक व एक छात्र की मौत हो गई। मुंशीगंज क्षेत्र के रंगवरिया निवासी कमलेश कुमार (55) गांव स्थित चित्रांश शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक थे। मंगलवार सुबह साइकिल से विद्यालय जाते समय नोहरेपुर गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने कमलेश को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल शिक्षक को सीएचसी शाहगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुल्तानपुर जिला अस्पताल में कमलेश की मौत हो गई।


सुल्तानपुर के धम्मौर थानान्तर्गत जैतापुर गांव निवासी हकीम का बेटा वसीम (16) क्षेत्र के श्री हनुमत इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार को वसीम साइकिल से धम्मौर बाजार जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे गैस टैंकर को धम्मौर थाने के उपनिरीक्षक पीर मोहम्मद ने चालक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed