फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कोटेदार को पीटा

कोटेदार को पीटा

Thu, 09 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार को पीटा
राशन बांट रहे कोटेदार को युवक ने पीटा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। विरसिंहपुर बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर राशन बांट रहे कोटेदार की एक युवक ने लाठी से पिटाई कर दी। कोटेदार को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़त की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटात पुरुषोत्तमपुर निवासी राम नायक तिवारी कोटेदार हैं।

बृहस्पतिवार की दोपहर राम नायक तिवारी विरसिंहपुर बाजार में ग्रामीणों को राशन बांट रहे थे। तभी खोजापुर निवासी सुरेश कुमार सिंह वहां पहुंचा और कोटेदार पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राम नायक तिवारी को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत कोतवाल रामबाबू पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed