फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   किशोर को जिंदा जलाया

किशोर को जिंदा जलाया

Mon, 14 Jan 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
किशोर को जिंदा जलाया
किशोर को खेत में जिंदा जलाया, केस दर्ज
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत गया एक किशोर संदिग्ध हालात में जिंदा जला दिया गया। किशोर काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसे खोजने निकले। खेत में वह जला हुआ मिला। परिवारीजन किशोर को जिंदा होने की उम्मीद में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जलाकर मारने का केस दर्ज किया है।

यह घटना कुड़वार क्षेत्र के ढाहा फिरोजपुर में हुई। गांव निवासी मौलाना कलीम खान हसनपुर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ाते हैं। मौलाना कलीम खान सोमवार सुबह उठकर नहाने चले गए, जबकि उनका छोटा बेटा अनस (16) खेत चला गया। स्नान करने के बाद जब मौलाना कलीम खान कमरे में पहुंचे तब तक अनस नहीं लौटा था। काफी देर तक अनस के नहीं लौटने पर परिवारीजन उसकी तलाश में खेत की ओर गए। घर से करीब चार सौ मीटर दूर ट्यूबवेल के पास खेत में अनस जला हुआ मिला।
विज्ञापन


परिवारीजन घटना की सूचना यूपी 100 को देते हुए आनन-फानन में अनस को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक अनस 100 फीसदी जल चुका था। सूचना पर सीओ सिटी श्यामदेव, कुड़वार थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि मौलाना कलीम खान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अनस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. आनंद सिंह की मानें तो किशोर की मौत बर्न इंजरी से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का रो-रोकर बुरा हाल
ग्रामीणों के मुताबिक अनस पढ़ने में काफी अच्छा था। अनस मॉर्डन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। अनस की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मौलाना कलीम खान के परिवार में पत्नी नूरजहां के साथ तीन बेटियां शहनूर (22), खुशनूर (20), बेटी नाजरीन। दो बेटों में अनस छोटा था। बड़ा बेटा शहबान (18) है। मां को अनस की मौत का विश्वास ही नहीं हो रहा है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।


किसी से नहीं दुश्मनी
ग्रामीणों के मुताबिक मौलाना कलीम खान बेहद शांति प्रिय व्यक्ति हैं। लोगों को दीनी तालीम देने के साथ ही वह मस्जिद में नमाज पढ़ाने का काम करते हैं। मौलाना कलीम खान की मानें तो आज तक उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed