{"_id":"5c378483bdec2273863304c7","slug":"11547142275-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर जनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
सुल्तानपुर। अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शहर में हुई तीन घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास सोने के जेवरात व नकदी बरामद हुई है।
कोतवाली नगर व स्वॉट के पुलिस कर्मियों के शिकंजे में आए बदमाशों की पहचान दिशान निवासी लालबाग बासमंडी अयोध्या और सोनू सोनी निवासी विवेकनगर सुल्तानपुर के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि दिशान व सोनू ने शहर के बस अड्डा के पास एक कांपलेक्स स्थित टूर एंड ट्रैवेल्स की दुकान ताला तोड़कर 18 दिसंबर की रात एक लाख पांच हजार रुपये पार कर दिए थे।
इसके साथ 24 दिसंबर 2018 को जिला अस्पताल गई नगर के चौक निवासी लवकुश तिवारी की पत्नी कनकलता तिवारी को झांसा देकर दोनों आरोपियों ने सोने की चेन, बाली, मंगलसूत्र के साथ ही मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया था। एक अन्य घटना चार जनवरी को विनोबापुरी मोहल्ले में की थी।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से मंगलसूत्र, चार सोने की चेन, एक झुमका, दो अंगूठी, कान का एक टॉप्स, दो हजार रुपये, चाकू आदि बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ फैजाबाद, अंबेडकरनगर व अन्य जिलों में भी चोरी घटनाओं का केस दर्ज है।