{"_id":"6b08253ec64523517f075754","slug":"man-arrested-for-raping-a-minor-recording-the-act-and-using-it-for-blackmail-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157120-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Nov 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी फोटो-वीडियो पीड़िता के रिश्तेदारों को भी भेज रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि एक महिला ने 12 नवंबर को कनखल कोतवाली में शिकायत देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को नवदीप सैनी निवासी रोहालकी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है। ये फोटो-वीडियो पीड़िता के रिश्तेदारों को भी भेजे थे। बेटी ने मां को बताया कि आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान फोटो-वीडियो बना लिए। इन्हीं के आधार पर वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। एसएसपी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी अपनी लोकेशन बदल रहा था। बृहस्पतिवार को आखिरकार उसे रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।