फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तीन नर्सिंग होम संचालकों से मांगा जवाब

तीन नर्सिंग होम संचालकों से मांगा जवाब

Wed, 06 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
तीन नर्सिंग होम संचालकों से मांगा जवाब
तीन नर्सिंग होम संचालकों से जवाब तलब
विज्ञापन


गौरीगंज। जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की ओर से प्राइवेट नर्सिंग होमों पर की जाने वाली प्रैक्टिस पर अंकुश लगाने के लिए सीएमओ ने नई योजना बनाई है। जिले के तीन नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे जनवरी से अगस्त तक नर्सिंग होम में की गई शल्यक्रिया की संख्या, डॉक्टरों का नाम व पते का संपूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। नर्सिंग होमों में सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने जिले के जगदीशपुर में स्थित तीन अस्पताल के संचालकों को नोटिस जारी किया है। सीएमओ की ओर से जारी नोटिस में संचालकों से जनवरी 2017 से अगस्त 2017 तक उनके अस्पताल में हुई शल्यक्रिया की संख्या, ऑपरेशन करने में शामिल सर्जन व एनेस्थीसिया देने वाले डॉक्टरों के नाम के साथ उनके पते की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। कहा है कि संपूर्ण अभिलेख अपने अस्पताल में मौजूद रखें और जांच करने पहुंचने वाली किसी भी टीम को निरीक्षण के लिए तत्काल उपलब्ध कराएं। सीएमओ ने कहा कि आए दिन जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की ओर से जिले व पड़ोसी जिलों में स्थित निजी नर्सिंग होम में प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायतें मिल रही हैं। निजी नर्सिंग होमों में प्राइवेट प्रैक्टिस करने की पुष्टि होने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed