फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन


अमेठी। मुसाफिरखाना में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पूरे मूंगा गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहा बाइक सवार एक युवक सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्थुनी पश्चिम निवासी मोहित (20) पुत्र जगजीवन बृहस्पतिवार की रात मठिया गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रात लगभग 11 बजे जब वह पूरे मूंगा गांव के पास पहुंचा था, तभी हाईवे पर खड़े ट्रक में मोहित की बाइक पीछे से घुस गई।
विज्ञापन



दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोहित को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं सुल्तानपुर के गोसाईगंज बाजार से घर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के डफलपुर गड़ौली निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू (38) पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पीढ़ी चौराहे से बाइक से घर जा रहा था। वह गड़ौली गांव के पास पहुंचा थी। तभी तेज रफ्तार एक निजी बस ने उसे रौंद दिया।



दुर्घटना में मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष विजय सिंह को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed