फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े चार अंतजर्नपदीय लुटेरे

पुलिस के हत्थे चढ़े चार अंतजर्नपदीय लुटेरे

Sat, 10 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े चार अंतजर्नपदीय लुटेरे
चार बदमाश गिरफ्तार, लूट की दो घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन

गौरीगंज। लूट की घटनाओं का खुलासा करने में लगी टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास डेढ़ लाख रुपये, पिस्टल तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। शुक्रवार को एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने गत दिनों पेट्रोल पंप मैनेजर से डेढ़ लाख रुपये और ग्राहक सवा केंद्र संचालक से 78 हजार की लूट की थी।

क्षेत्र के बरनाटीकर स्थित भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह के पेट्रोल पंप मैनेजर पारसनाथ वर्मा से 29 अक्तूबर को लोदी नाला के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर 4,29 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद एक नंवबर को क्षेत्र के बाबूगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र में संचालक वीरेंद्र कुमार से तमंचे के बल पर 78 हजार रुपये लूट लिए गए। लूट की दो घटनाओं के बाद एसपी अनुराग आर्य ने गौरीगंज कोतवाल जेबी पांडेय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


एएसपी बीसी दुबे के पर्यवेक्षण में स्वॉट व गौरीगंज एसओ की टीम को घटना के खुलासे की जिम्मेदारी दी थी। टीम ने बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र के लुगरी मोड़ के पास से चार बदमाशों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों की पहचान 25 हजार रुपये के इनामी विकास गिरि निवासी देवा पश्चिम थाना सांगीपुर प्रतापगढ़, अभिषेक सिंह ऊर्फ बउवा निवासी मनौती मजरे ननौती थाना उदयपुर प्रतापगढ़, निशांत सरोज निवासी रैकवारन का पुरवा थाना गौरीगंज तथा सोनू उमर वैश्य निवासी किठावर थाना अंतू प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान बदमाशों के पास 1,50 लाख रुपये, एक पिस्टल, एक तमंचा, 12 कारतूस व दो खोखे बरामद हुए। शुक्रवार को एसपी ने बताया कि निशांत ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। जंग बहादुर के पेट्रोल पंप से ट्रक में तेल डलवाता है। इसी ने पंप मैनेजर की रेकी की थी। प्रतापगढ़ निवासी सोनू सिंह उर्फ शिव सहाय गैंग का सरगना है। मऊआइमा जिला प्रयागराज निवासी बलिकरन उर्फ बाली भी इनके साथ था। दोनों अभी फरार हैं। सोनू सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित है।

एसपी ने बताया कि पंप मैनेजर से लूट में सोनू, विकास व अभिषेक शामिल थे। निशांत सरोज, सोनू उमर वैश्य व बलिकरन रेकी करने के साथ ही आगे-पीछे मौजूद थे। ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई लूट में सोनू सिंह, विकास गिरि व बलिकरन सरोज उर्फ बाली शामिल था। एसपी ने बताया कि सभी बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।


नाले से मिली लुटेरों की बाइक
एसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी से लूट करने के बाद बदमाशों ने अपनी बाइक लुगरी गांव के पास नाले में फेंक दी थी। नाले से बाइक के साथ ही पंप कर्मी का आधार कार्ड, एक जिल्द कैश मेमो, एक गड्डी बैंक जमा पर्ची व बैग बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed