फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   24 घंटे से ठप अमेठी के सात विद्युत उपकेंद्र

24 घंटे से ठप अमेठी के सात विद्युत उपकेंद्र

Tue, 19 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे से ठप अमेठी के सात विद्युत उपकेंद्र
पांच लाख लोगों की 24 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन

गौरीगंज। अमेठी क्षेत्र में रविवार शाम आई तेज आंधी से बड़ी संख्या में विद्युत पोल और सैकड़ों स्थानों पर तार टूट गए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी गिर गए। इसका असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा है। अमेठी क्षेत्र के सभी सात विद्युत उपकेंद्र 24 घंटे बाद भी बंद हैं। इससे क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अमेठी क्षेत्र में रविवार शाम तेज आई आंधी ने भारी तबाही मचाई। आंधी में सभी सात विद्युत उपकेंद्र (अमेठी, बेनीपुर, एचएएल, भेटुआ, भादर, बड़गांव व पीठीपुर) अचानक ब्रेक डाउन हो गए। उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्र में करीब 200 खंभे और सैकड़ों स्थानों पर तार टूट गए। कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर भी जमींदोज हो गए।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर आंधी का सर्वाधिक असर पीठीपुर व भादर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में रहा। पीठीपुर में करीब 100 तो भादर क्षेत्र में करीब 50 खंभे टूटने की सूचना है। अन्य उपकेंद्र क्षेत्रों में भी 50 से अधिक पोल व दर्जनों स्थानों पर तार टूटे हैं। पॉवर कार्पोरेशन के सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य होने में अभी समय लग सकता है। आंधी तूफान की वजह से आपूर्ति में आई बाधा से तहसील क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आंधी से प्रभावित क्षेत्रों में रविवार से बिजली नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 फीडर से आपूर्ति ठप
अमेठी के सहायक अभियंता धर्मराज सिंह ने बताया कि सात उपकेंद्रों में 26 फीडर हैं। रविवार शाम सभी फीडर की आपूर्ति बंद हो गई थी। सोमवार दोपहर तक 10 फीडर की आपूर्ति आंशिक रूप (बड़ी कमी वाली लाइनों को काटकर) से बहाल हो चुकी है। अन्य फीडरों को सामान्य करने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर पॉवर कार्पोरेशन सूत्रों के मुताबिक भादर उपकेंद्र का घोरहा, भीमी, सोनारीकलां व कल्यानपुर, बड़गांव का विश्वबैंक, नेवादा व बड़गांव, बेनीपुर का गुंगवाछ, रामघाट व बारामासी, एचएएल का मुंशीगंज व भेटुआ का अमेयमाफी सहित 14 फीडर अब भी ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed