फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime

बीएसए व बीईओ के खिलाफ शिक्षक ने किया केस

Thu, 16 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
सुल्तानपुर। शिक्षक को फर्जी तरीके से अनुपस्थित दिखाकर बहाल करने के लिए घूस लेने के आरोप के मामले में शिक्षक ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में बीएसए दीवान सिंह व दोस्तपुर के बीईओ के खिलाफ केस दायर किया है। सीजेएम किरण गौड़ ने मामला सुनवाई के लिए स्वीकृत करते हुए पीड़ित शिक्षक का बयान दर्ज करने के लिए तीन जनवरी की तिथि नियत की है। मामला दोस्तपुर क्षेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन

कूरेभार थाने के धनपतगंज रोड कस्बा कूरेभार स्थित लक्ष्मी मार्केट निवासी अरविंद मौर्य प्राथमिक विद्यालय गानापुर विकास क्षेत्र दोस्तपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। अरविंद का कहना है कि 22 मार्च 2021 को बीईओ दोस्तपुर जगदीश यादव ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर तीन शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश लेने के बावजूद उपस्थित पंजिका पर गोले का निशान बना दिया था। आरोप है कि बाद में 20 हजार रुपये घूस लेकर शिक्षकों का वेतन बहाल किया गया था।
विज्ञापन

शिक्षक अरविंद ने विद्यालय से अवकाश लेने के लिए 25 अक्तूबर 2021 को शिक्षा विभाग के मानव संपदा मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन किया था। आवेदन पर उनका अवकाश स्वीकृत हुआ था। 26 अक्तूबर 2021 को बीईओ जगदीश यादव ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और शिक्षक अरविंद मौर्य को अनुपस्थित दिखा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद का आरोप है कि अनुपस्थित दिखाकर अवैध तरीके से बीईओ धन उगाही करते हैं और वेतन काटने की धमकी देते हैं। शिक्षक ने केस दर्ज कराने के लिए धनपतगंज थाना व एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शिक्षक ने कोर्ट की शरण ली। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि बुधवार को सीजेएम किरण गौड़ ने शिक्षक का परिवाद सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए तीन जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed