फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime

भूमि विवाद में बवाल, पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

Wed, 06 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
3. दोस्तपुर के वारी हमीदपुर गांव में टूटा पीआरवी वाहन का कांच। - फोटो : SULTANPUR
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बारी हमीदपुर गांव में मंगलवार की देरशाम भूमि विवाद की सूचना के बाद मौके पर पहुंची यूपी 112 पीआरवी पर एक पक्ष ने लाठी-डंडे के साथ पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले में पीआरवी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने पीआरवी इंचार्ज की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। भूमि विवाद में एक पक्ष की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बारी हमीदपुर गांव निवासी रमेश कुमार और संतराम निषाद के बीच एक भूखंड को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। विवादित भूखंड पर रमेश कुमार ने मकान बनाकर उस पर छत डाल लिया। इसकी सूचना संतराम को मिली तो मंगलवार की देर शाम पलिया गोलपुर निवासी अधिवक्ता संतराम समेत कई लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

संतराम निषाद विवादित भूखंड की फोटो खींच रहे थे। इस बीच तनाव की सूचना रमेश कुमार ने यूपी 112 को दी। सूचना के बाद पीआरवी पर तैनात एसआई श्रीप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान संतराम निषाद पक्ष ने पीआरवी टीम पर पत्थरबाजी के साथ ही लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राम प्रकाश यादव को दी। सूचना मिलते थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर कृष्णकांत ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

एसओ ने बताया कि रमेश कुमार की तहरीर पर राम सूरत, गुड्डा निषाद, रोहित, संतराम निषाद, राहुल निषाद, अमन अग्रहरि, दीपक ,विकास ,प्रदीप, रजनीश, पलिया गोलपुर निवासी अधिवक्ता संतराम निषाद व चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर हमला करने और पीआरवी का वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में भी 11 नामजद व चार अज्ञात पर इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed