{"_id":"6ab96079892321a1140479b9","slug":"crime-slp-beaten-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165935-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पांच लाख की रंगदारी का विरोध करने पर मां-बेटों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पांच लाख की रंगदारी का विरोध करने पर मां-बेटों को पीटा
Sun, 27 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। हलियापुर में शुक्रवार को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का विरोध करने पर मां-बेटों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हलियापुर निवासी वृद्धा कलावती के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे उनका पुत्र लवकुश अग्रहरि दुकान से लौटकर निर्माणाधीन मकान में सामान रखने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अमेठी जिले के थौरी निवासी प्रवीण सिंह, हलियापुर निवासी दलजीत सिंह, धर्मदेव सिंह, रौनक सिंह और दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने मकान निर्माण करने के लिए पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद लोहे की रॉड और पिस्तौल की बट से लवकुश पर हमला किया गया। कलावती और उनके पुत्र दिनेश व मनीष भी मौके पर पहुंच गए।
आरोपियों ने कलावती को धक्का देकर गिरा दिया और उनके बेटों को पीट दिया। हलियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।