{"_id":"626adb51914150368874546a","slug":"cricket-team-sultanpur-news-lko628286076","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में बिखरेगी कुवांसी के कुमार कार्तिकेय की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में बिखरेगी कुवांसी के कुमार कार्तिकेय की चमक
विज्ञापन
कार्तिकेय।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के कुवांसी गांव के कुमार कार्तिकेय आईपीएल में गेंद और बल्ले का दम दिखाएंगे। उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। 30 अप्रैल को मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।
कुवांसी गांव निवासी कुमार कार्तिकेय 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम में मोहम्मद अरशद खान की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे। पीएसी में कांस्टेबल श्यामनाथ सिंह के पुत्र कुमार कार्तिकेय का क्रिकेट में शुरू से ही लगाव था। सीतापुर व कानपुर में शिक्षा ग्रहण करने के बाद क्रिकेट के जुनून ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचा दिया है। कार्तिकेय इसके पहले मध्य प्रदेश की ओर से रणजी टीम से खेलते थे। कार्तिकेय को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने का मौका मिला था लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाए थे।
कार्तिकेय लेफ्ट आर्म बॉलर हैं। अरशद खान को चोट लगने के बाद उनके स्थान पर कुमार कार्तिकेय को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है। 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में होने वाले मुकाबले में कुमार कार्तिकेय को लोग खेलते हुए देखेंगे।