फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cricket

Sultanpur News: बीसापुर व पटखौली की टीम ने जीते मैच

Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
cricket
सुल्तानपुर। भादा में आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को चार टीमों के बीच में मुकाबला हुआ। दो पालियों में मैच खेले गए। इसमें बीसापुर व पटखौली की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बीसापुर और मिश्राने की टीम के बीच हुआ। मिश्राने की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी बीसापुर गांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन का स्कोर बनाया। टीम के कप्तान शहबान ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 13 गेंदों में 50 रन बनाकर अर्धशतक जड़ा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्राने की टीम का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। मिश्राने की टीम 68 रन पर ही सिमट गई। बीसापुर के कप्तान शहबान को उनकी जोरदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोपहर दो से शाम चार बजे तक दूसरी पाली में पटखौली और कतकौली की टीम के बीच में दूसरा मैच खेला गया। कतकौली की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी के लिए उतरी पटखौली की टीम ने छह विकेट खोकर 78 रन बनाए। जवाब में कतकौली की टीम 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अच्छे प्रदर्शन के लिए अजय यादव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। बजरंग दल क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बुधवार को रामनगर बनकट और लखनपुर की टीमों के बीच में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed