{"_id":"6849d9495db6d850cb0eecb1","slug":"cpim-demonstrated-against-electricity-privatization-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-134830-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली के निजीकरण के विरोध में सीपीआईएम ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली के निजीकरण के विरोध में सीपीआईएम ने किया प्रदर्शन
Thu, 12 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम श्रीवास्तव को दिया।
तिकोनिया पार्क में हुई बैठक में किसान सभा के प्रदेश सचिव मंडल सदस्य बाबूराम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पाॅवर कॉर्पोरेशन की ओर से वाराणसी और आगरा विद्युत वितरण निगमों का निजीकरण कर दिया गया है। विद्युत व्यवस्था के निजीकरण के चलते उपभोक्ताओं को मनमानी का शिकार होना पड़ेगा। किसान सभा जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर लगा रही है। आम उपभोक्ता को मोबाइल फोन के सिम की तरह एडवांस टैरिफ डालना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन जिला मंत्री ओम प्रकाश व जिला मंत्री राधेश्याम वर्मा ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि बिजली को नो प्रॉफिट नो लॉस बेसिस पर आम जनता और किसानों को मुहैया कराए। इस मौके पर हरीलाल सोनी, जवाहर लाल, घनश्याम, रामदौर यादव, अरशद, बाबूराम मौर्य, शिवनाथ मिश्र, अब्दुल हाकिम, जंग बहादुर, श्रीकृष्ण बरनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।