फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   covid vaccine given to patients at 58 places

58 स्थानों पर किया गया टीकाकरण

Thu, 18 Mar 2021 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
covid vaccine given to patients at 58 places
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल समेत 58 स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लोगों को लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही गंभीर रूप से बीमार और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

देर शाम तक टीकाकरण चलता रहा। जिलाधिकारी डॉ. रवीश गुप्ता और सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से पिछले दिनों मुंबई से जिले में पहुंचे छह किन्नर शामिल हैं, जिनकी कोरोना की जांच की गई थी। मंगलवार को सभी किन्नरों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जब स्वास्थ्य टीम उनके स्थान पर पहुंची तब पता चला कि सभी छह किन्नर मुंबई चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मुंबई को इसकी सूचना भेज दी है। सातवां मामला जिलाधिकारी कार्यालय का है। डीएम कार्यालय पहुंचा एक फरियादी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
इसके साथ ही बुधवार को जिले से केजीएमयू में भर्ती हुआ एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी सूचना केजीएमयू से मिली है। पॉजिटिव पाए गए युवक के परिवारीजनों की जांच की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की संभावना है।
वैक्सीन लगवाकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। वैक्सीन लगवाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन से ही कोरोना को हराया जा सकता है।
- प्रवीण सिंह, यातायात निरीक्षक
वैक्सीन लगवाने के बाद बेहद खुशी महसूस हो रही है। देश में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे समय पर हर किसी को लगवाना चाहिए। मैं वैक्सीन लगवाने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करूंगी।
- सुमन चौहान, महिला आरक्षी
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद मैं पूरी तरह से फिट हूं। वैक्सीन लगवाने के लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करूंगी। वैक्सीन से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
- ममता देवी, महिला आरक्षी
मैंने आज कोरोना की वैक्सीन लगवाई है और पूरी तरह से स्वस्थ हूं। देश में बनी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है।
- सरिता देवी महिला आरक्षी
डीएम ने चिकित्सकों के साथ की बैठक
सुल्तानपुर। कोविड-19 को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. रवीश गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र कौशल, एल-2 कोविड-19 हॉस्पिटल के नोडल डॉ. गोपाल प्रसाद रजक, डॉ. एसके गोयल, डॉ. आमिर के साथ बैठक की।
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए टेस्टिंग को बढ़ाया जाए। महाराष्ट्र, केरल तथा अन्य राज्यों से जिले में ट्रेन व बस से आने वाले यात्रियों की चेकिंग व कोविड-19 की जांच कराने के साथ ही वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूर्ण कराया जाए। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर रोस्टर के अनुसार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन लोगों की जांच की जा रही है।

कोरोना को लेकर दिख रही लापरवाही, बिना मास्क टहल रहे लोग
सुल्तानपुर। जिले में पिछले वर्ष के मार्च जैसे हालात अब भी हैं। जांच में एक-दो लोग प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। इसके बावजूद लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के तमाम निर्देशों के बाद भी नब्बे फीसदी चेहरे से मास्क उतर गए हैं। बार-बार हाथ धोने व सोशल डिस्टेंसिंग की बात पुरानी हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मुंबई, दिल्ली से आने वाले लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीमों को रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर तैनात जरूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed