{"_id":"6495e7cee201ae49330d6a04","slug":"court-summoned-report-from-dhammaur-so-sultanpur-news-c-13-1-303767-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोर्ट ने धम्मौर एसओ से तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोर्ट ने धम्मौर एसओ से तलब की रिपोर्ट
Sat, 24 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दंपती को बंधक बनाकर पिटाई करने व जानलेवा हमला करने के मामले में मॉनीटरिंग अर्जी पर प्रभारी एसीजेएम किरन गौड़ ने धम्मौर थाने से रिपोर्ट तलब की है। मामले में अगली सुनवाई 30 जून को होगी।
अधिवक्ता शेख नजर अहमद के मुताबिक धम्मौर थाना क्षेत्र के झींगुरगंज गांव निवासी राम गरीब व उनकी पत्नी किस्मता को लौहर दक्षिण गांव के उदय प्रताप कोरी उर्फ ऊदल, उसके भाई अजय प्रताप कोरी और तीन अज्ञात आरोपियों ने 27 अप्रैल को घर में घुसकर बंदूक के बट से मारकर चोट पहुंचाई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित ने कोर्ट में विवेचना की मॉनीटरिंग करने के लिए अर्जी दी है।