फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

Sultanpur News: गैर इरादतन हत्या में चार को सात वर्ष की सजा

Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। गैर इरादतन हत्या के केस में एडीजे ने सोमवार को चार अभियुक्तों को सात वर्ष की कैद व एक लाख 44 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माने से एक लाख रुपये मृतक के पिता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

यह घटना जयसिंहपुर क्षेत्र के महमूदपुर लखनपुर में हुई थी। गांव निवासी संजय कुमार का नौ मई 2005 को छप्पर रखने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि गपोले उर्फ विक्रम, शिव प्रसाद वर्मा, हरि प्रसाद वर्मा व सुनील वर्मा ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में घायल संजय के परिवार के राजदेव वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। गत शनिवार को एडीजे त्रिभुवन नाथ पासवान ने अभियुक्तों गपोले उर्फ विक्रम, शिव प्रसाद वर्मा, हरि प्रसाद वर्मा व सुनील वर्मा को दोषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया था और सजा सुनाने के लिए सोमवार की तिथि नियत की थी। पुलिस ने सोमवार को चारों अभियुक्तों को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया। सजा के बिंदु पर सरकारी वकील संदीप सिंह व बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद चारों अभियुक्तों को सात वर्ष की कैद व एक लाख 44 हजार रुपये जुर्माना सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने जुर्माने से एक लाख रुपये मृतक के पिता बाबूराम को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed