फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

पिता व तीन पुत्रों को दस वर्ष की कैद

Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। गैर इरादतन हत्या के मामले में शुक्रवार को एडीजे प्रथम ने पिता व तीन पुत्रों को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की कैद और प्रत्येक को 16 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

कूरेभार क्षेत्र के चैन का पुरवा सिद्धीगनेशपुर निवासी विजय यादव 14 मार्च 2002 को कोटे की दुकान पर केरोसिन लाने गया था। वहां पर विजय का गांव के ही शारदा से विवाद हो गया। इसके बाद शारदा व अन्य लोगों ने लाठी, डंडे से विजय के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में विजय, उनकी मां सीता देवी, बहन निर्मला व पिता जगदीश को चोटें आई थी। गंभीर रूप से घायल विजय व सीता देवी को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सीता देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी शारदा, उसके भाई कन्हई व अयोध्या और पिता गोवर्धन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को एडीजे प्रथम इंतेखाब आलम ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी गोवर्धन और उसके पुत्रों शारदा, कन्हई व अयोध्या को दोषी मानते हुए 10 वर्ष की कैद व प्रत्येक को 16 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माना की 90 फीसदी धनराशि मृतका सीता देवी के पुत्र विजय यादव को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

क्रॉस केस में छह माह की परिवीक्षा पर छोड़े गए आरोपी
गैर इरादतन हत्या के दोषी आरोपियों की ओर से क्रॉस केस के तहत मारपीट का केस दर्ज कराया गया था। कोर्ट ने क्रॉस केस के आरोपी विजय यादव व उसके भाई अजय को छह माह की परिवीक्षा पर छोड़ने का आदेश दिया है। इस दौरान आरोपियों को सही चाल-चलन बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed