फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

नपा चेयरमैन समेत दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। दलित उत्पीड़न के मामले में आरोपी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन बबिता जायसवाल समेत दो आरोपियों ने मंगलवार को स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट नवनीत गिरि की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की अंतरिम जमानत अर्जी मंजूर कर रिहा करने का आदेश दिया है। आरोपियों की नियमित जमानत अर्जी पर नौ मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभासद प्रतिनिधि अनुसूचित जाति के चंद्र प्रकाश ने हमला करने, गाली देने, जान से मारने की धमकी देने समेत दलित उत्पीड़न के अभियोग में कोतवाली नगर में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन बबिता जायसवाल, उनके पति अजय जायसवाल, सहयोगी अजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी मामले में हाजिर न होने पर कोर्ट ने गत दिनों चेयरमैन बबिता जायसवाल व अजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

पुलिस के गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के बीच मंगलवार को चेयरमैन बबिता जायसवाल व अजय सिंह ने स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट नवनीत गिरि की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों की अंतरिम जमानत अर्जी मंजूर कर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है। आरोपियों की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए नौ मई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed