फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

गैंगेस्टर के आरोपी को सात साल की सजा

Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। आपराधिक गतिविधियों के सहारे क्षेत्र व समाज में दहशत फैलाकर कर धन जुटाने व अन्य लाभ प्राप्त करने के आरोप में दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट/एडीजे राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने आरोपी को दोषी मानते हुए सात वर्ष की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 13 वर्ष पूर्व गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी शेरपाल सिंह के खिलाफ आपराधिक कृत्यों में शामिल होकर अपने साथियों के साथ क्षेत्र व समाज में दहशत फैलाकर कर अवैध तरीके से धन अर्जित करने व अन्य लाभ प्राप्त करने के आरोप में मुसाफिरखाना कोतवाली में वर्ष 2009 में गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचक ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने पांच गवाहों को कोर्ट में पेश किया। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट/एडीजे राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने गैंगेस्टर एक्ट के अपराध में आरोपी शेरपाल सिंह को दोषी करार देते हुए सात वर्ष की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed