फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

इसौली के पूर्व विधायक सोनू के मामले में दर्ज हुई गवाही

Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू पर दर्ज हुए मुकदमे में शुक्रवार को एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट में गवाही देने के लिए पुलिस ने दो गवाहों को सुरक्षा के साथ अदालत में पेश किया। दोनों गवाहों से पूर्व विधायक के अधिवक्ता ने जिरह की। अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

धनपतगंज थाने के मायंग गांव निवासी बनारसी लाल ने 25 फरवरी 2021 को इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू, सिंटू सिंह, जेसीबी चालक व 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पूर्व विधायक व अन्य ने व्यापारी बनारसी लाल कसौधन की दीवार व लोहे का गेट जेसीबी से गिरा दिया था और बनारसी व उसके पुत्र अनिल को घर में घुसकर मारा पीटा था। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि दीवार गिराने के बाद उसे डरा धमका कर झूठा शपथ पत्र बनवाने के आरोप में गवाह बनारसी लाल व उसके पुत्र अनिल कसौधन को पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोर्ट में पेश किया। पूर्व विधायक की ओर से दोनों गवाहों से जिरह की गई। कोर्ट ने शेष साक्ष्य के लिए 20 नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed