फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सात आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए चार्ज

Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पर्चा दाखिला के दौरान हुए बवाल में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज पीके जयंत ने जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सात आरोपियों के खिलाफ चार्ज (आरोप) बनाया है। इसी मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे दो आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी। मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर पांच फरवरी 2016 को प्रमुख पद के नामांकन के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि इसी मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे मायंग निवासी रमाकांत मिश्र उर्फ डब्लू व मझौवा गांव निवासी राजेंद्र मिश्र को कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है। स्पेशल जज एमपी/एमएलए कोर्ट पीके जयंत ने जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, उनके पति शिवकुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला देवी यादव, समर्थक दद्दन दुबे, सिराज अहमद, रमाकांत मिश्र उर्फ डब्ल्यू, राजेंद्र मिश्र व जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ चार्ज (आरोप) बनाया है। सभी आरोपी व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed