{"_id":"696fc9ec7ba7afd33e00907a","slug":"court-doctor-absent-in-advocate-azad-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-148566-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट: अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में चिकित्सक गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट: अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में चिकित्सक गैरहाजिर
Wed, 21 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में मंगलवार को एफटीसी प्रथम राकेश यादव की अदालत में मेडिकल काॅलेज लखनऊ के साक्षी चिकित्सक डॉ. वैभव जायसवाल गवाही के लिए हाजिर नहीं हुए। इसकी वजह से साक्ष्य की कार्यवाही बाधित रही। अभियोजन पक्ष की तरफ से मृतक अधिवक्ता के चोटिल भाई मुनव्वर का मेडिकल प्रपत्र पेश करने की अनुमति पाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई।
अदालत ने बचाव पक्ष को आपत्ति पेश करने व अर्जी का निस्तारण करने के लिए 28 जनवरी की तारीख तय की है। भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त 2023 को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अधिवक्ता के पिता मो. सलीम ने आरोपी इकरामुद्दीन समेत अन्य के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।