फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court closed till 8 august

आठ अगस्त तक दीवानी न्यायालय बंद रखने के आदेश

Tue, 04 Aug 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
court closed till 8 august
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में आने के कारण डीएम की ओर से भेजे गए पत्र पर जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने आठ अगस्त तक सभी न्यायालय बंद रखने का आदेश दिया है। बंदी के दौरान जिला न्यायालय का न्यायिक कार्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के रिमांड तथा जमानत की कार्रवाई अवकाश के दिनों की प्रक्रिया के अनुसार संचालित होगी। किसी भी व्यक्ति को पूर्व अनुमति के बिना न्यायालय परिसर में प्रवेश का अधिकार नहीं होगा। छुट्टी का यह आदेश कादीपुर व मुसाफिरखाना स्थित अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती ने पिछले दो अगस्त को जिला जज उमेश कुमार शर्मा को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि सिविल लाइन स्थित दीवानी न्यायालय परिसर कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत है। गोलाघाट, जजेज कॉलोनी व लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आ गया है। यहां पर तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण 31 जुलाई से 14 अगस्त तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के पत्र और हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभी न्यायालयों का न्यायिक व प्रशासनिक कार्य तीन अगस्त से आठ अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। जिला न्यायालय का न्यायिक कार्य वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।

किसी भी व्यक्ति को पूर्व अनुमति के बगैर कोर्ट परिसर में प्रवेश का अधिकार नहीं होगा। न्यायालय का न्यायिक कार्य बंद रहने के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के रिमांड व जमानत की कार्रवाई अवकाश के दिनों की प्रक्रिया के अनुसार संचालित होगी। बंदी का यह आदेश कादीपुर व मुसाफिरखाना में स्थित अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed