फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Couple attacked over feud, husband dead, wife in critical condition

Sultanpur News: रंजिश में दंपती पर हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sun, 25 Jan 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked over feud, husband dead, wife in critical condition
मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में रोते-बिलखते परिजन।
सुल्तानपुर। शहर से सटे करौंदिया चुनहा में शुक्रवार को रंजिश के चलते लाठी और धारदार हथियार से किए गए हमले में श्रमिक हैदर अब्बास (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अफरोज बानो (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं। अफरोज का मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हैदर अब्बास अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हसन अब्बास के पुत्र खादिम, पत्नी बिलकिश बानो, तौकीर हुसैन और तीन अज्ञात लोग लाठी व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। हैदर की पत्नी अफरोज बानो का आरोप है कि रंजिश के चलते उन लोगों पर हमला किया गया। हमले में उनका सिर फूट गया और बीच-बचाव करने पर पति हैदर को भी विपक्षियों ने बेरहमी से पीटा था।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हैदर को परिजन तुरंत लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां से कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि अफरोज बानो की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के मुताबिक हैदर अब्बास मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी आठ संताने हैं और परिवार का जीवन पूरी तरह उनकी कमाई पर निर्भर था। परिजनों ने बताया कि खेत से जुड़ा एक विवाद विपक्षियों से चल रहा था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। हैदर की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed