फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Counterfeiting of 55 thousand by changing the card

साइबर क्राइम के जरिए जालसाजों ने निकाल लिया 55 हजार रुपये

Tue, 08 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Counterfeiting of 55 thousand by changing the card
सुल्तानपुर । एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे एक युवक का जालसाज ने एटीएम कार्ड व मोबाइल सेट बदलकर 55 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली गांव के पूर्व प्रधान बैजनाथ शर्मा के घर उनके रिश्तेदार रंजीत निवासी हयातनगर थाना गोसाईंगंज पहुंचे थे। मंगलवार की शाम रंजीत हनुमानगंज बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास लगे एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। तभी कार सवार दो लोग भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

रंजीत की मानें तो दस दिन पहले वह मध्यप्रदेश के इंदौर से लौटा था। एटीएम के पास मौजूद युवक ने खुद को इंदौर निवासी बताकर रंजीत को झांसे में ले लिया और उनका मोबाइल व एटीएम बदलकर बातों में फंसा कर 55 हजार रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत की मानें तो जब उन्होंने जांच किया तो पता चला कि उनके खाते से चांदा के पास स्थित दो पेट्रोल पंपों से बीस-बीस हजार का पेट्रोल की खरीदारी हो चुकी है और 15 हजार की ऑनलाइन मार्केंटिग से कुल 55 हजार निकल चुका है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed