फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Corrupt are frightened - Keshav

प्रदेश को लूटने वालों में बेचैनी : केशव

Mon, 27 Mar 2017 10:46 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 27 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Corrupt are frightened - Keshav
भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

सूबे के उपमुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से प्रदेश को लूटने वालों में बेचैनी है। सूबे में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। ऐसा नहीं है कि सूबे में पैसे की कमी रही। विकास इसलिए नहीं हुआ कि पैसा भ्रष्टाचार में चला गया। प्रदेश में हुए भ्रष्टाचारों को जांच होगी। वे सोमवार को अमहट के एक गेस्ट हाउस में आयोजित पार्टी के स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रेसवार्ता भी की। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, जनकल्याणकारी योजनाओं में लूट हुई। भाजपा सरकार बनने पर  प्रदेश को लूटने वालों में बेचैनी है। कहा, गंदे भाषण नहीं देना चाहता लेकिन उप्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। सूबे में विकास, रोजगार, पर्यटन के अनंत अवसर हैं। सरकार इन पर कार्य करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में पार्टी की सरकार होने से जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। केंद्र सरकार के अच्छे कार्यों की लंबी सूची है। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को इसे जनता तक ले जाना होगा। देश में प्रदेश को सबसे स्वच्छ व स्वस्थ प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने इसे जनांदोलन का रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उम्मीद जताई कि सूबे में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित होगा। इसके पहले पत्रकारों के साथ बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि सूबे का समग्र विकास करके इसे भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। सड़कों के निर्माण में अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से की गई गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी। सड़कों केे निर्माण में माफियाओं का राज खत्म होगा। शिकायत मिलने पर भी जांच होगी। डिप्टी सीएम कार्यक्रम में करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed