फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona vaccine applied to 214 corona warriors in sultanpur

214 कोरोना योद्धाओं को मिली जीवनदायिनी वैक्सीन

Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine applied to 214 corona warriors in sultanpur
सुल्तानपुर। कोविड-19 से लोगों की जिंदगी बचाने वाले कोरोना योद्धाओं के लिए शनिवार का दिन मंगल साबित हुआ। जिले में बनाए गए तीन सेंटरों पर कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी गई। टीकाकरण को लेकर कोरोना योद्धाओं में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन

कुल 300 लोगों के सापेक्ष 214 को कोराना की वैक्सीन दी गई। इसमें महिलाओं की संख्या 175 जबकि पुरुषों की संख्या मात्र 39 रही। जिला महिला अस्पताल में डीएम और सीएमओ ने कोरोना योद्धाओं को फूल देकर टीकाकरण कक्ष में भेजा। टीकाकरण के बाद कोरोना योद्धा बोले अब किसी को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। स्वदेशी वैक्सीन से शत-प्रतिशत लोग सुरक्षित रहेंगे और भारत देश कोरोना मुक्त होगा।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में शनिवार सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई। नौ बजे तक वैक्सीनेशन के सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए थे। लाभार्थियों में शामिल लोग प्रतीक्षालय में जमा थे। 10 बजे डीएम रवीश गुप्ता, सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी अन्य स्टाफ के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, सीएमओ के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। प्रधानमंत्री का भाषण समाप्त होने के बाद एक-एक कोरोना योद्धा को डीएम और सीएमओ ने गुलाब का फूल देकर वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण कक्ष में भेजा।
पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट पर डॉ. पीके राय को पहली वैक्सीन दी गई। उनके ठीक बाद डॉ. आनंद सिंह को 11 बजकर 15 मिनट पर वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही टीकाकरण का सिलसिला शुरू हो गया। टीकाकरण के बाद सभी को निगरानी कक्ष में 30 मिनट तक रखा गया।
निगरानी कक्ष से बाहर निकलने के बाद कोरोना योद्धाओं ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी लोगों को इसे लगवाना चाहिए। कोराना से बचाव के वैक्सीन जरूरी है। किसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है। शाम तक चले टीकाकरण में पूर्व निर्धारित लक्ष्य 300 के सापेक्ष 214 लोगों को वैक्सीन दी गई। इसमें 175 महिलाएं व 39 पुरुष शामिल रहे।
शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं होने की वजह नई गाइडलाइन को बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि नई गाइडलाइन के तहत गर्भवती महिलाओं व बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं का टीकाकरण नहीं करने को कहा गया था।
वैक्सीन लगवाने के लिए सामान्य तौर पर पहुंचा था। वैक्सीन लगवाने के बाद पूरी तरह फिट हूं। मेरी जिलेवासियों से अपील है कि वे अफवाहों के चक्कर में न पड़ें और समय पर कोविड-19 की वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- डॉ. पीके राय
वैक्सीन लगवाकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। वैक्सीन लगवाने के बाद किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं हुई। मुझे अपने देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। तभी हमारा देश कोरोना से मुक्त होगा।
- डॉ. आनंद सिंह
वैक्सीन लगवाने के लिए शुरू में नर्वस थी, लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी महसूस हो रही है। वैक्सीन लगवाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। सभी को प्रोटोकाल के अनुसार वैक्सीन लगवाना चाहिए।
- अंजली गुप्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
मुझे वैक्सीन पर पूरा भरोसा था। चिकित्सक लगातार वैक्सीन पर चर्चा करते थे। इसलिए भय नहीं था। वैक्सीन लगवाने के बाद पूरी तरह से सुरक्षित हूं।
- नेहा परवीन आशा बहू
पिछले दो माह से टीवी पर लगातार कोरोना वैक्सीन बनाए जाने के बारे में वैज्ञानिकों की बात सुन रहा था। आज वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हूं। पूरी तरह से स्वस्थ हूं।
- ओपी पांडेय फार्मासिस्ट
वैक्सीन लगवाने से पहले भी सामान्य था और वैक्सीन लगवाने के बाद भी सुरक्षित हूं। किसी को अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है। देश ने कोरोना मुक्ति से निजात के लिए कदम बढ़ा दिया है।
- अमरनाथ श्रीवास्तव फार्मासिस्ट
सुनीला कपूर व अल्केश ने लगाई वैक्सीन
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स सुनीला कपूर और अल्केश ने कोरोना की वैक्सीन सभी को लगाया जबकि विनीता तिवारी ने वैक्सीन लगवाने पहुंचे सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन किया। शेरबजहां ने विनीता का सहयोग किया। इस स्टाफ के साथ दो पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मौजूद रहे।
अस्पताल पुरुष महिला कुल
जिला महिला अस्पताल- 29- 45 74
अखंडनगर सीएचसी- 03- 65 68
बल्दीराय-सीएचसी- 07- 65 72
कुल 214
योद्धाओं को ऐसे लगी वैक्सीन
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में वैक्सीन से पहले चयनित कोरोना योद्धाओं के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें प्रतीक्षालय में बैठाया गया। एक के बाद एक कोरोना योद्धा को टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। उसके बाद घर भेज दिया गया।
वैक्सीन लगवाने के बाद ली सेल्फी
जिला महिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए कोरोना योद्धाओं में सेल्फी लेने की होड़ रही। लोगों ने परिसर में सेल्फी ली। सेल्फी के दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई।
बल्दीराय में आशा बहू बिंदू को लगा पहला टीका
बल्दीराय। सीएचसी बल्दीराय में शनिवार सुबह तय समय पर कोरोना योद्धाओं के साथ ही वैक्सीनेशन कार्य में लगे चिकित्सक व कर्मचारी पहुंच गए। साढ़े दस बजे यहां वैक्सीन की पहली डोज दी गई। टीका लगने के बाद संबंधित को 30 मिनट पर्यवेक्षण रूम में रखा गया। नदरई गांव की रहने वाली आशा बहू बिंदु सिंह को पहली व डेहरियावां की आशा बहू मीना को दूसरा टीका लगाया गया। वैक्सीन लगवाने वाले योद्धाओं को एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
निडर होकर सीएचसी प्रभारी ने लगवाया टीका
अखंडनगर। अखंडनगर सीएचसी में शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार यादव ने सबसे पहले वैक्सीन लगवाई। इसके बाद आशा बहू आशा सिंह और अमरावती ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद सीएचसी प्रभारी ने बताया कि निडर होकर जिलेवासी वैक्सीन लगवाएं। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। आशा सिंह और अमरावती ने भी बेफिक्र होकर वैक्सीन लगवाई। सीएचसी पर वैक्सीनेटर प्रियंका सिंह, कोरोना योद्धाओं का रजिस्ट्रेशन रजनी वर्मा ने किया। इसके साथ ही सुरभि और इंद्रवीर अतिरिक्त हेल्थ टीम में शामिल रहे।
15 फरवरी को लगाई जाएगी दूसरी डोज: सीएमओ
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि जिले में शनिवार को 214 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। 15 फरवरी को टीके की दूसरी डोज सभी 214 लोगों को लगाई जाएगी। दूसरी डोज के 14 दिन बाद वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोग सुरक्षित हो जाएंगे। इस दौरान सभी लोगों को पूर्व की तरह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना होगा।

देश के लिए गर्व और खुशी का पल: डीएम
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शनिवार को कोरोना योद्धाओं को दिए गए वैक्सीनेशन के दौरान कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने दिन-रात ड्यूटी करके लोगों की जिंदगी बचाई, सबसे पहले उन्हें वैक्सीन दिए जाने से खुशी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम फेज में करीब 13 हजार हेल्थ केयर एनालाइट वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है। दूसरे फेज में करीब 13 हजार वैक्सीन पुलिस, राजस्व कर्मियों और बुजुर्गों को दी जाएगी। तीसरे फेज में वैक्सीन जनसामान्य के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed