फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona vaccination

3045 कोरोना योद्धाओं को दी गई वैक्सीन

Thu, 28 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 3855 के सापेक्ष 3045 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेशन के लिए जिले में कुल 16 स्थानों पर 35 सेशन साइट बनाए गए थे। महिला लाभार्थियों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह रहा। डीएम और सीएमओ ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल व टीबी अस्पताल में सात सेशन साइट बनाए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वाले के लिए कोरोना योद्धा यहां पहुंचने लगे। करीब सवा दस बजे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी जिला पुरुष और जिला महिला अस्पताल पहुंचे। डीएम की मौजूदगी में पूर्व सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सक जिला अस्पताल अयोध्या डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। यहीं पर डॉ. आरए वर्मा, डॉ. सुधाकर सिंह, अभिषेक सिंह, फार्मासिस्ट अखिलेश सिंह, नेहा दूबे व अर्चना सिंह ने भी टीका लगवाया।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता ने हेल्थ वर्कर्स का उत्साहवर्धन किया। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। निगरानी कक्ष से बाहर निकलने के बाद कोरोना योद्धाओं ने कहा कि देश में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को इसे लगवाना चाहिए। शाम तक चले टीकाकरण में पूर्व निर्धारित लक्ष्य 3,855 के सापेक्ष 3045 लोगों को वैक्सीन दी गई। टीकाकरण को लेकर महिला लाभार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed