{"_id":"61e9a60b2869a026247e408f","slug":"corona-sultanpur-news-lko6143507143","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 205 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 205 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को कोरोना के 205 नए केस मिले हैं। तीसरी लहर में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। इसी के साथ जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 667 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी स्वास्थ्य टीमें जांच कर रही हैं।
जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन बड़ी संख्या संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा केस समाने आए हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना के 205 नए केस मिले हैं। संक्रमित लोगों को होम क्वांरटीन किया गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिले में 667 कोरोना पॉजिटिव केस सक्रिय हैं।
कैशियर मिली संक्रमित, बंद कराया गया बैंक
कुड़वार। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कुड़वार शाखा में तैनात कैशियर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने बैंक बंद कराकर बैंक में कार्यरत सभी कर्मियों को जांच कराने की बात कही है। बैंक बंद होने के बाद कर्मचारी ने पूरे बैंक को सैनिटाइज किया है। बैंक बंद होने से रुपये जमा अथवा निकालने पहुंचे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।