{"_id":"605cd3908ebc3ee65001cc2e","slug":"corona-sultanpur-news-lko5714093118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में 11 व अमेठी में सात कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में 11 व अमेठी में सात कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
सुल्तानपुर/गौरीगंज। कोरोना वायरस का संक्रमण दोनों जिलों में लगातार बढ़ रहा है। जांच में प्रवासियों के साथ स्थानीय लोगों के संक्रमित मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है। सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अमेठी में नौ वर्षीय मासूम समेत सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होमआइसोलेशन के साथ ही एल टू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है।
सुल्तानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 1074 लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा था। जांच में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 1066 निगेटिव मिले हैं। बृहस्पतिवार को जिले में हुई एंटीजन जांच में तीन अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि 11 संक्रमित मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 हो गई है। कुछ मरीजों को होम आइसोलेशन रखते हुए अन्य को एल-टू हॉस्पिटल में रखा गया है। स्वस्थ होने पर बृहस्पतिवार को एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया।
अमेठी में लगातार प्रवासियों के आगमन व बढ़ते कोरोना को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग स्थानों से 1,310 लोगों की एंटीजन विधि से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के मुताबिक भादर ब्लॉक के त्रिसुंडी गांव में एक ही परिवार के नौ वर्षीय मासूम व 17 वर्षीय किशोर, जामो के जोरावरपुर में 40 वर्षीय व्यक्त, गौरीगंज के संभावा में 32 वर्षीय का युवक, अमेठी के हरदेवनगर में 13 वर्षीय किशोर तथा भेटुआ के टिकरा गांव में 18 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। संक्रमितों को उनकी मांग के अनुसार आइसोलेट व उपचार की व्यवस्था करने के बाद प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू कराया गया है। उधर डीएम अरुण कुमार ने सर्विलांस टीम को सक्रिय करने के साथ ही लोगों की सैपलिंग करने तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के समय मरीज की जानकारी संकलित करने का निर्देश दिया। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 15 है।
विज्ञापन
अमेठी में लगाई गई धारा 144
कोविड संक्रमण बढ़ने के साथ होली को देखते हुए डीएम अरुण कुमार ने जिले में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है। बताया कि 31 मार्च तक जिले में संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है। इस अवधि में जुलूस और आयोजन के लिए अनुमति लेनी होगी। किसी भी कार्यक्रम में दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे व बीमार लोगों के अलावा 60 वर्ष या इससे ऊपर के बुजुर्ग प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर कार्रवाई की जाएगी।