फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cootagers protest to increase food dividend

Sultanpur News: खाद्यान्न का लाभांश बढ़ाने के लिए कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cootagers protest to increase food dividend
सुल्तानपुर। गैर राज्यों की तरह खाद्यान्न का लाभांश बढ़ाने के लिए मंगलवार को कोटेदारों ने शहर के तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोटेदारों को खाद्यान्न पर 90 रुपये प्रति क्विंटल व चीनी पर 70 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लाभांश दिया जा रहा है, जबकि हरियाणा, गोवा व दिल्ली में 200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लाभांश दिया जा रहा है। इस दशा में सरकारी राशन वितरक को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डोर स्टेप डिलीवरी के खाद्यान्न कोटे की दुकान तक पहुंचाना चाहिए। पूर्व के लंबित लाभांश का भुुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिससे कोटेदारों को काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। मांगे पूरी नहीं की गई तो कोटेदार बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कोटेदारों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रवींद्र प्रताप सिंह, प्रेमचंद्र शर्मा, सतीश पांडेय, शिवशंकर सिंह, अशोक सिंह, गीता सिंह, गया प्रसाद यादव, संतोष कुमार राम लखन सहित बड़ी संख्या में कोटेदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed