फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cooperative society secretary suspended for financial irregularities

Sultanpur News: वित्तीय गड़बड़ी में सहकारी समिति के सचिव निलंबित

Thu, 16 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society secretary suspended for financial irregularities
सुल्तानपुर। सहकारिता विभाग के लंभुआ विकास खंड के शिवगढ़ के साधन सहकारी समिति के सचिव पुराने सभापति की आईडी से ही धनराशि की निकासी करते रहे। वित्तीय अनियमितता मिलने पर सहायक निबंधक सहकारिता ने आरोपी सचिव शिशिर तिवारी को निलंबित करते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

यह प्रकरण 25 जून को आयोजित जिला प्रशासनिक समिति की बैठक में सामने आया था। इसके बाद सहायक निबंधक सुधीर कुमार पांडेय ने जांच कराई। जांच में वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि होने पर उन्होंने साधन सहकारी समिति के सचिव शिशिर तिवारी को निलंबित कर दिया। जांच में मिला कि पूर्व अध्यक्ष के साथ संयुक्त हस्ताक्षर से वित्तीय लेनदेन, खातों का संचालन किया जाता रहा। जिसमें 10 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली। निलंबन की कार्रवाई करते हुए सहायक निबंधक ने अंतिम जांच के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के बाद आकाश सिंह को नया सचिव नियुक्त किया है। जांच अधिकारी से 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed