फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cooperative bank office will open soon in Amethi

Sultanpur News: अमेठी में भी जल्द खुलेगा सहकारी बैंक कार्यालय

Sat, 26 Aug 2023 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cooperative bank office will open soon in Amethi
सुल्तानपुर। साधन सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंप संचालन से लेकर मुर्गी पालन तक का कार्य कर अपनी आय बढ़ा सकेगी। इसके लिए अमेठी जिले में जल्द सहकारी बैंक का कार्यालय स्थापित होगा। यह जानकारी भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश साहनी ने दी। वह शनिवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित भाजपा के सहकारिता सम्मेलन में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने समितियों की मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि समितियों के लोग 225 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की राशि चुका कर इसके सदस्य बन सकते हैं। आने वाले समय में साधन सहकारी समितियों के जरिए पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, सरकारी कोटे की दुकान, डेयरी फार्म, पशुपालन समेत अन्य व्यवसाय भी कर सकेंगी। प्रकोष्ठ के सह संयोजक रामचंद्र मिश्र ने कहा कि सहकारिता को जनांदोलन बनाना होगा। आयोजक बैंक सभापति योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समितियों के लिए एक सितंबर से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed