फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Control room opened for problem solving

समस्या निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम खुला

Wed, 09 Jun 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Control room opened for problem solving
सुल्तानपुर। किसान सम्मान निधि में आ रही समस्या को देखते हुए शासन व प्रशासन के निर्देश पर डीडी कृषि कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सुबह नौ से शाम छह बजे तक संचालित होने वाले कंट्रोल रूम में रोस्टर के मुताबिक दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने बुधवार को कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

अहिमाने स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 9120230103 है। डीएम ने कहा कि इस नंबर पर किसान पीएम सम्मान निधि से संबंधित अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने दर्ज समस्याओं का समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने डीडी कृषि कार्यालय का जायजा लिया। कार्यालय में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के साथ बैठक करके योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों को पहुंचाया जा रहा है। डीएम ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक शैलेंद्र शाही समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed