फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Control over Corona first priority: DM

कोरोना पर नियंत्रण व शासनादेश का अनुपालन पहली प्राथमिकता

Sun, 13 Sep 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Control over Corona first priority: DM
सुल्तानपुर। नवागत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की प्राथमिकता कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण, जनसमस्याओं के निस्तारण व शासनादेश का अनुपालन होगी। रविवार की देर शाम कलेक्ट्रेट के कोषागार पहुंचे जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से परिचयात्मक भेंट में अपना इरादा जाहिर किया। साथ ही कोविड-19 के नियंत्रण पर पूरी शिद्दत के साथ कार्य करने उद्देश्य बताया।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम नवागत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंच कर जिले का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कोषागार के अभिलेखों व मूल्यवान संपत्तियों का निरीक्षण किया। स्टाफ पंजिका का अवलोकन करने के बाद कोषाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचयात्मक भेंट करते हुए अपना इरादा बताया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित को प्रोटोकाल का अनुपालन करने का निर्देश दिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी रवीश गुप्ता इसके पहले संत कबीरनगर के जिलाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के रूप में उनका यह दूसरा जिला है। इसके पहले वे बलरामपुर व अयोध्या में मुख्य विकास अधिकारी व विशेष सचिव लघु व सूक्ष्म उद्योग के पद पर कार्य कर चुके हैं। कलेक्ट्रेट के बाद नवागत जिलाधिकारी ने पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पत्रकारों से परिचयात्मक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डीएम ने अपना इरादा बताया। कहा कि कोरोना पर नियंत्रण, जनसमस्याओं का निस्तारण, शासनादेश का अनुपालन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचाया जाएगा।

नवागत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के सामने कई चुनौतियां होंगी। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण, कोरोना किट घोटाले के उठे मामले से निपटने के साथ जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का सामना उन्हें करना होगा। इसके साथ ही शासनादेश का समय से अनुपालन कराना व योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed