{"_id":"67549d890d4927e69a007234","slug":"contract-health-worker-injured-in-road-accident-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-123482-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में घायल संविदा स्वास्थ्य कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में घायल संविदा स्वास्थ्य कर्मी की मौत
Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बाजार के पास 29 नवंबर रात सड़क दुर्घटना में घायल स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई है। दुर्घटना में मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मी फिरदौस अनवर (26) निवासी बाबा की मजार लोलेपुर थाना कोतवाली देहात और उनके साथ वसीम अहमद (25) निवासी रसूलपुर थाना गोसाईगंज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। फिरदौस को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने शोकसभा की। शेषनाथ, अभिषेक, विकास पांडेय, सनी, गोलू, विपिन, प्रदीप यादव, आशीष समेत अन्य लोगाें ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया। (संवाद)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने शोकसभा की। शेषनाथ, अभिषेक, विकास पांडेय, सनी, गोलू, विपिन, प्रदीप यादव, आशीष समेत अन्य लोगाें ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया। (संवाद)
विज्ञापन