{"_id":"60cf80588ebc3e2d5a4b48ed","slug":"contenders-for-the-post-of-district-panchayat-president-engaged-in-cultivating-the-members-sultanpur-news-lko583379287","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों को साधने में जुटे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों को साधने में जुटे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए सपा को छोड़ अभी तक किसी राजनीतिक दल ने प्रत्याशी चयन की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद दावेदार सदस्यों को साधने में रात-दिन एक किए हैं।
जिला पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। किसी पार्टी के पास पर्याप्त सदस्य संख्या नहीं होने से जीत निर्दलीयों पर निर्भर हो गई है। इस बीच सपा ने ही प्रत्याशी की घोषणा की है।
समाजवादी पार्टी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव की भाभी व वार्ड नंबर 42 की डीडीसी केशा देवी को अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। धनपतगंज के पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू की बहन अर्चना सिंह पहले से ही दावेदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
सपा की ओर से प्रत्याशी उतारने के बाद मैदान में दो दावेदारों के नाम स्पष्ट हो गए हैं। सपाइयों ने सदस्यों के दरवाजे पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। सत्तासीन भाजपा चुनाव में दावेदारी कर रही है लेकिन अभी तक उसने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
फिलहाल प्रत्याशी की घोषणा के बिना ही भाजपा जिला पंचायत सदस्यों को साधने में जुट गई है। निर्दलीय अर्चना सिंह पहले से ही सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटी हैं। इसे देखते हुए लड़ाई अभी से रोचक होती जा रही है।