फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Construction of Katsari Bridge to begin after water level recedes; tender process completed

Sultanpur News: जलस्तर घटने के बाद कटसारी पुल का शुरू होगा निर्माण, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Sat, 25 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of Katsari Bridge to begin after water level recedes; tender process completed
कादीपुर के कटसारी घाट का पीपा पुल। संवाद
सुल्तानपुर। कादीपुर और लंभुआ के बीच गोमती नदी पर कटसारी घाट पुल का निर्माण नदी का जलस्तर घटने के बाद शुरू होगा। सेतु निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। शासन ने लोगों की मांग और समस्या को देखते हुए दो लेन पुल के लिए करीब 37 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

पहली किस्त में करीब 14 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। निगम ने पुल निर्माण के लिए मानचित्र तैयार करा लिया है। पानी कम होते ही पिलर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। सेतु निगम को यह पुल दो साल में पूरा करना होगा। पुल बनने से लंभुआ और कादीपुर तहसील क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। चारपहिया के बड़े वाहन भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इससे आसपास के अन्य जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीपा पुल से करना पड़ रहा आवागमन
अभी तक लोग नदी में पीपा पुल से आवाजाही कर रहे हैं। पीपा पुल होने के कारण भारी वाहनों को डेवाढ़ घाट या धोपाप घाट पुल से होकर जाना पड़ता है। सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर घटने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। कार्य शुरू करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed